राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में संविधान दिवस पर व्याख्यान का आयोजन – 26-11-2024

श्री जैन कन्या पी जी महाविद्यालय मे आज राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान मे सभागार मे संविधान दिवस के उपलक्ष्य मे एक व्याख्यान आयोजित किया गया जिसका संचालन डॉ राजेंद्र जोशी ने किया।
व्याख्यान सम्बोधित करते हुए व्याख्याता सुश्री पल्लवी चौहान ने संविधान की प्रस्तावना की व्याख्या की और अनुच्छेदो और अनुसूचियों के बारे मे विस्तार से बताया।
व्याख्याता विशाल सोलंकी ने संविधान की निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी और इस दिन के ऐतिहासिक महत्त्व पर प्रकाश डाला।
अपने सम्बोधन मे प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना ने छात्राओं को केवल अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य निर्वहन मे भी आगे रहने की बात कही और संविधान के उद्देश्यो को प्राप्त करने मे जन सहभागिता की महती अवश्यकता बताई।
छात्राओं मे भी संविधान दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किये।
व्याख्यान के अंत मे प्राचार्य के निर्देशन मे डॉ जोशी ने छात्राओं और संकाय सदस्यों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया और राष्ट्र निर्माण मे संविधान के योगदान का उल्लेख किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *